मासिक राशिफल (कुंभ राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

माह अवधि में सितारों का संयोजन काफी उत्साहजन्क बना हुआ हैं इसलिए आपको इस अवधि विशेष में स्वास्थ्य अनियमितताओं की स्थिति कम बनेगी। माह अनुकूलता आपको स्वस्थता देगी। गठिया, पुरानी कब्ज, पाचन तंत्र की शिकायतें और पुरानी बीमारियों में इस माह गड़बड़ी न होने से आपको राहत मिलेगी। माह अवधि में इस प्रकार के रोगों में परेशानी न होना आपको प्रसन्नता देगा। पुरानी ठंड जैसी छोटी सी परेशानी होने की संभावना बन रही हैं। फिर भी इस अवधि में चिंता की कोई बात नहीं है, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

सितारों के योग आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं बन रहे हैं। अतः इस समय में वित्तीय संभावनाओं के लिए इस अवधि में आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। श्रमिकों और निम्न वर्ग का शोषण होने की संभावनाएं बन रही हैं। लोगों का शोषण करने के अपने स्वभाव पर आपको अंकुश लगाना होगा। यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए आपको इससे बचना होगा। नये उदयमों में निवेश करने के लिए और निवेश करने के लिए ग्रह प्रतिकूलता बनी हुई हैं। ऐसी योजनाओं को माह अवधि में स्थगित करना ही हितकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए प्रतिकूल बनी हुई हैं। अतः यह माह आपके लिए व्यावसायिक संभावनाओं के लिए बहुत सुखद नहीं बन रही हैं। सामाजिक स्तर पर ऊपर उठने के प्रयास इस अवधि में कठिन हो सकते हैं। इस समय में आपके अधीनस्थों और कार्यकर्ताओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण नहीं रहेंगे। आपके द्वारा इस वर्ग का शोषण भी हो सकता हैं। पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करें, वरना आपके लिए अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आंशिक लाभ प्राप्ति के लिए भी इस माह की विपरीत परिस्थितियों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। परिस्थितियों को संतुलित करना होगा। धैर्य बनाए रखने से आप प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने में सफल रहेंगे। इसके अतिरिक्त इस अवधि में यात्राएं करना भी आपको विफलता देगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक गतिविधियों के पक्ष से इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए उत्कृष्ट बनी हुई है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वयं के द्वारा चुने गए क्षेत्रों में आवश्यक अवसर प्राप्त हो सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले व्यक्तियों को सामान्य प्रयास करने से भी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। तकनीकी छात्र अपने कौशल और निपुणता के साथ अध्ययन कर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत आपको इस अवधि में उल्लेखनीय स्कोर सफलता दिला सकती है। तथा कानून के छात्रों के लिए भी स्थिति सुखद बनी हुई है।

यात्रा

यह माह यात्राओं के लिए बहुत सकारात्मक न रहने की संभावना बन रही है, क्योंकि इस माह के सितारें यात्राओं के लिए शुभ योग युक्त नहीं बन रहे है। समय की प्रतिकूलता में आपका पवित्र स्थानों और तीर्थ स्थानों की यात्रा को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा। यह माह यात्राओं में कठिनाई युक्त बना हुआ है। अतः इस अवधि में भक्ति कार्यों को निकट स्थानों पर करना ही लाभकारी रहेगा। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा या प्रशिक्षाण के लिए विदेश गमन करने वाले महत्वाकांक्षी छात्र वर्ग को अपनी इन योजनाओं को बाद के समय के लिए टाल देना चाहिए। इन योजनाओं के लिए यह समय प्रतिकूल बना हुआ है। व्यापार या नौकरी संबंधित यात्राओं से आपको उम्मीद के अनुरुप लाभ प्राप्त नहीं हो पायेंगे। इस अवधि में आप सड़क मार्ग या रेल मार्ग का प्रयोग यात्राओं के लिए कर सकते है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

इस माह पारिवारिक उन्नति के मामले गति पकड़ने की अपेक्षा प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते विभिन्न प्रकार की समस्याओं के भंवर में फंस जाएंगे। बहुत प्रबल सम्भावनाएं हैं कि बुजुर्गों से सम्बन्धों में गम्भीर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए। इसलिए उसे नियंत्रित करने के लिए शान्ति व अनुशासन से काम लें। ताकि शान्ति भंग न हो। ऐसा करने से स्थिति नियंत्रण में रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में कटुता के संकेत हैं और ऐसे वातावरण में बच्चे चिड़चिड़े व जिद्दी होकर दिए गये कार्यों का उचित रूप से सम्पादन नहीं करेंगे। इसलिए उनपर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है।

संतान

ग्रह गोचर के अनुसार बहुत से बच्चे अतिरिक्त कार्य क्षमता तथा योग्यता का प्रदर्शन करने में अत्यधिक सफल व सक्षम होंगे। ये ऐसा समय होगा जब उनका प्रदर्शन सभी को भा जाएगा। चाहे वे अभिभावक हों या शिक्षक, सभी इन बच्चों से प्रसन्न रहेंगे तथा बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देंगे। बच्चों का प्रदर्शन पढ़ार्इ व अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन सामान्य से बेहतर रहेगा। यह वो समय होगा जब उनकी प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने की योग्यता में वृद्धि होगी। जीतने की आकांक्षा ही इन्हें आगे रखेगी।

कुंभ राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कुंभ राशि

मध्यम कद, हष्ट-पुष्ट, चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए, कनपटियां और जांघें विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण धर्म :

मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हैं, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतोल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारंभ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रुचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन प्रेमी और सज्जन होते हैं। प्रकृतिप्रेमी होते हैं। मित्रता निभाते हैं, रुचि-अरुचि तीव्र होती है। एकांतप्रिय होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रुचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बुद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातत्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग कुंभ राशि :

संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टॉन्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ से चोट की आशंका रहती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष कुंभ राशि :

33, 48, 64

वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखे जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुंदर, प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव का होता है। पुरुष राशि है।

कुंभ राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सलाहकार, इंजीनियर, डॉक्टर, ज्योतिषी, तकनीकी और मैकेनिकल नौकरियां

कुंभ राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि

कुंभ राशि का तत्व

हवा

कुंभ राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More