मासिक राशिफल (मेष राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह अवधि में बन रहे सितारों का संयोजन आपके स्वास्थ्य सुख को प्रोत्साहित कर रहा है। अस्थमा, पेट फूलना, वायु रोग और पाचन तंत्र की शिकायत जैसी पुरानी बीमारियों का शांत रहने आपको सुखद अनुभूति देगा। माह अवधि में रोग परेशानियों में कमी होगी। कब्ज रोग को निष्प्रभावी रखने के लिए आपको उपयुक्त उपाय करना होगा। आहार पर नियंत्रण रखना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हितकारी रहेगा। यह सावधानी आपके लिए उपाय के रूप में कारगर सिद्ध हो सकती हैं। स्वास्थ्य के पक्ष से यह उपयोगी समय है, जिसमें आपको कोई भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या न होने का संकेत मिल रहा है।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए इस माह के सितारें काफी अनुकूल नहीं बन रहे हैं। किसी बुजुर्ग सज्जन के द्वारा या उनके माध्यम से आपको बहुत लाभ हो सकता हैं। इस अवधि में बुजुर्ग वर्ग आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस माह में आपको अधीनस्थों की सेवायें पूर्ण रुप से प्राप्त होंगी। इन सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने में आप सक्षम रहेंगे। इनका सहयोग आपके लिए आर्थिक रुप से बड़ा उत्तम रहेगा। नई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए ग्रहों की अनुकूलता बनी हुई हैं। आपको इस प्रकार की योजनाओं पर साहसपूर्वक कार्य आरम्भ कर देना चाहिए।

कार्य व्यवसाय:

सितारों की स्थिति आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए बहुत अनुकूल नहीं बनी हुई हैं। माह अवधि में आपके और अधीनस्थों के मध्य अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती हैं। अपने से नीचे कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ संघर्ष की स्थिति बन सकती हैं। इनका किसी भी तरह का शोषण करने से आपको बचना होगा। अपनी इस प्रवृत्ति पर आपको अंकुश लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में यात्रा करना आपके लिए कुछ लाभप्रद हो सकता हैं। अन्य दिशाओं में यात्रा करना आपको व्यावसायिक सौदों में विफलता दे सकता हैं। विशेष रुप से इस माह आपको अपने अधीनस्थों से अपने संबंध मधुर बनाए रखने के विशेष प्रयास करने होंगे।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपकी शैक्षिक संभावनाओं के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रही है। व्यावहारिक रुप से इस अवधि के ज्यादातर परीक्षा परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं। माह अवधि में उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकांश स्तरों पर काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कठिनाईयों का सामना करने के लिए आपको दृढ़ बने रहना होगा। इसके बाद ही आप इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकते है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी। इसके बाद ही आपके प्रयासों का परिणाम आपके पक्ष में जाएगा।

यात्रा

यात्राओं से लाभ प्राप्त करने हेतु इस माह के सितारें प्रतिकूल प्रभाव युक्त बने हुए हैं। अतः इस अवधि में यात्रा करना आपको सुखद परिणाम नहीं देगा। बहुत आवश्यक होने पर आप रेल मार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसायिक उपक्रमों से जुड़े कार्यों हेतु आपको घर से अधिकांश दूर रहना पड़ सकता है। व्यापार या नौकरी से संबंधित कार्यों से उम्मीद के कम लाभ प्राप्त हो सकते है। लाभांश की कमी आपको निराश भी कर सकती है। परिवार की खुशी के लिए यात्रा करना भी आपको आराम और प्रसन्नता नहीं देगा। समय के विपरीत होने के कारण इस अवधि में आपको अनावश्य यात्राओं से परहेज करना चाहिए। यात्रा की सबसे अनुकूल दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

आगामी माह में आपके परिवार की स्थिति प्रतिकूल ग्रह गोचर के प्रभाव से अशुभ रहेगी। ऐसी भी सम्भावनाएं हैं कि सामाजिक रूप से आपसे निम्न स्तरीय व्यक्ति से आपको विशेष पेरशानी हो जो आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ता पूर्वक अपने कार्य क्षेत्र में डटे रहें। आपमें से बहुत से लोगों के लिए परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद की सम्भावनाओं के प्रबल संकेत हैं इसलिए विपरीत परिस्थिति में धैर्य व शान्ति से काम लें। परिवार का वातावरण भी प्रसन्नतादायक नहीं रहेगा तथा बच्चे भी चिड़चिड़े व जिद्दी होंगे तथा अपने अध्ययन व अन्य उपयोगी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसलिए अपना समय व शक्ति देकर उन पर कड़ी नजर रखते हुए उनका मार्गदर्शन करना होगा।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर से बच्चों के बारे में किसी भी शुभ परिणाम की आशा करना व्यर्थ होगा। जो बच्चे पढ़ार्इ में कमजोर हैं, उन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। यह माह बेहतर प्रदर्शन करने की दृष्टि से प्रतिकूल है तथा वे बच्चे जो पढ़ार्इ में बहुत अच्छे हैं उनको भी कठिनार्इयों का सामना करना पड़ेगा। मां बाप को चाहिए कि वे उनकी सहायता व उत्साहवर्धन करते रहें। प्रैक्टिकल तथा तकनीकी कार्यों में भाग लेने वाले छात्र अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जहां तक व्यावहारिक कार्यों तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता का प्रश्न है, अधिकतर बच्चे घटिया प्रदर्शन नहीं करेंगे।

मेष राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मेष राशि :

मध्यम कद, पतला मांसल शरीर, लंबा चेहरा और गर्दन, चौड़ा मस्तक, सिर या कनपटी पर निशान, सुदृढ़ दंतपक्ति, गोल आंखें, घुंघराले बाल।

अन्य गुणः

महत्वाकांक्षी, अग्रणी और उत्साही, अड़ियल मगर स्पष्टवादी, व्यावहारिक, सौंदर्य, कला और सुरुचि प्रेमी। साहसिक, वाद-विवाद में रुचि, झगड़ालू। धार्मिक कट्टरपंथी, धैर्यहीन। जल से डर, भ्रमण प्रिय, प्रारंभिक जीवन में संघर्ष रहते हैं। योजना बनाने में निपुण, कार्यगति तीव्र, प्रशासन में सक्षम। दीर्घकालीन कार्यों में अरुचि। संकट का सामना करने की प्रतिभा परंतु दीर्घकालीन कष्टों से लड़ने में अक्षम। दूरदृष्टि, आदर्शवादी, उचित-अनुचित के मापदंडों का स्वयं निर्माता। लघु स्तर के कार्यों में अरुचि, विशालकाय उद्यमों से लगाव। उत्तम स्वभाव और आकर्षण, विपरीत लिंग के व्यक्ति प्रभावित होते हैं। जीवन का स्वयं निर्माता, कामी, प्रेम प्रसंगों में असफल। गृह और परिवार से लगाव, सदा परिवारजनों के मध्य रहना पसंद करते हैं। घर को साफ-सुथरा रखते हैं। सरकार में उच्च पदों पर आसीन।

सौभाग्यशाली वर्ष मेष राशि :

16, 20, 28, 34, 41, 48, 51

कष्टप्रद वर्ष मेष राशि :

1, 3, 6, 8, 15, 21, 36, 40, 45, 56, 63

संभावित रोग मेष राशि :

सिरदर्द, जलना, तीव्र ज्वर, पक्षाघात, मुंहासे, आधा-सीसी का दर्द, चेचक और स्नायविक व्याधियां। अधिक विश्राम और निद्रा, स्वादिष्ट भोजन और सब्जियों में रुचि।

रत्नों के रखने का स्थान, धातु, अग्नि, खनिज पदार्थ, लाल रंग, पाप राशि, मिलनसार, तुनुक मिजाज, झूठ बोलना, पृष्ठोदय, पुरुष राशि, क्रूर राशि, अग्नि तत्व, रजो गुण, दिनबली होती है।

मेष राशि के उपयुक्त व्यवसाय

पुलिस, सेना, खनन, सिविल सेवा, राजनीति, मेडिकल एवं पत्रकारिता

मेष राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

मेष राशि का तत्व

आग

मेष राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More