मासिक राशिफल (तुला राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह के दौराण भाग्य शुभता की अनुकूलता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद सिद्ध होंगी। यहां तक की पाचन अंगों से संबंधित संवेदनशीलता भी आपको पेट की पुरानी बीमारियों के प्रभावी न होने से आपको राहत मिलेगा। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इस समय में अपनी स्वास्थ्य सावधानियों का त्याग कर दें। सामान्य एहतियात रखना उपाय का कार्य करेगा। सर्दी, खांसी जैसी किसी भी परेशानी को लेकर आपको सावधान रहना होगा। ऐसी किसी भी अनियमिता के होने पर आपको तुरंत ईलाज कराना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की देरी आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगी। यह माह काफी उत्साहजनक माह हैं, इसमें आप अपनी स्वस्थता की काफी उम्मीद कर सकते हैं।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए सितारें अनुकूल नहीं बन रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आर्थिक पक्ष से समय उत्साहजनक नहीं बना हुआ हैं। अधिनस्थों और श्रमिक वर्ग का आपके द्वारा शोषण हो सकता हैं। यह व्यक्तिगत उद्देश्यों अथवा सामाजिक स्तर को बनाए रखने के लिए आप के द्वारा ऐसा हो सकता हैं। आपको अपने इस स्वभाव पर अंकुश लगाना चाहिए। इसके अलावा नए उदयम को शुरु करने और इनमें निवेश करने के लिए समय की अनुकूलता नहीं बनी हुई हैं। ग्रहों की प्रतिकूलता बनी हुई है इसलिए ऐसी योजनाओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

सितारों की स्थिति इस अवधि में उत्कृष्ट बनी हुई है। यह माह आपके पेशेवर उन्नति के लिए लाभदायक बना हुआ हैं। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। माह अवधि में आप अपने अधीनस्थों की सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपने अधीनस्थों को प्रसन्न रखने के लिए आपको स्वयं प्रयासरत रहना होगा। इस समय में आप उनका बिल्कुल भी शोषण न करें। इससे आप समय की शुभता का लाभ उठाने में सफल नहीं हो पायेंगे। व्यावसायिक सौदों के लिए की गई यात्राएं आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी। इस समय में विशेष रुप से आपका उत्तर दिशा में यात्रा करना उत्तम रहेगा। कुछ अनुभवी व्यक्तियों और वरिष्ठ व्यक्तियों की सेवाएं आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। पेशेवर जीवन की संभावनाओं के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

यह माह आपके शिक्षा कार्यों के लिए उत्तम बना हुआ है क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए शुभ फलदायक बन रही हैं। तकनीकी छात्र अपने कौशल और निपुणता से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। इस वर्ग को अपनी सफलता का स्कोर ऊंच रखने में सहायता मिलेगी। यह समय आपकी सफलता के लिए उल्लेखनीय सिद्ध हो सकता हैं। कलात्मक विषयों के छात्र वर्ग के लिए भी ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई हैं। विषयों के प्रति मन की स्पष्टता बनी रहने से आप बहुत जल्द और आसानी से सीखेंगे। मानसिक संकायों के छात्रों के लिए भी स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र वर्ग कम प्रयास से ही अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। फिर भी प्रयासों में ईमानदारी बनाए रखना आवश्यक हैं।

यात्रा

इस माह में यात्राओं से लाभ की संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं बनी हूई है, क्योंकि इस अवधि में सितारों का संयोजन आपके लिए सुखद नहीं बना हुआ है। नौकरी या व्यापार क्षेत्र की यात्राओं के लिए भी इस अवधि के ग्रह शुभ फल प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। इस समय में बहुत आवश्यक है कि आप यात्राओं की योजना सोच विचार करने के बाद ही बनाए। इस समय में किए गये प्रयास अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पायेंगे। बहुत आवश्यक होने पर आप रेल मार्ग और सड़क मार्ग का प्रयोग कर आंशिक लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवधि की सबसे अनुकूल दिशा इस माह में दक्षिण दिशा बन रही है। इन दिशाओं में यात्रा करना आपके लिए इस अवधि में कुछ फायदेमंद साबित हो सकता है।

परिवार एवं समाज

प्रतिकूल ग्रह चाल आपके पारिवारिक कल्याण के विषयों में शुभ परिणामदायी नहीं रहेगी तथा आपमें से बहुत से लोगों को अपने बन्धु-बान्धवों के साथ गम्भीर वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त परिवार के बड़े बुजुगोंर्ं से सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। दोनों ही परिस्थितियों में अपना धैर्य न खोएं। मस्तिष्क को शांन्त रखें तथा विपरीत परिस्थिति के आने पर शान्ति भंग न होने दें। ऐसा करने से काफी हद तक आप अपने कार्यों में अशांति उत्पन्न होने की स्थिति से बच सकते हैं। व्यय के नियंत्रण से बाहर होने की जबर्दस्त सम्भावनाएं हैं। इसलिए खर्च पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

संतान

आने वाले माह में आपके बच्चे अनुकूल गोचर के प्रभाव से उत्तम परिणाम लाने में सक्षम रहेंगे तथा अधिक कठिनार्इयां नहीं आएंगी। सही मार्ग पर डाले जाने पर बेहतर परिणाम ला सकते हैं। दैनिक क्रम में किये जाने वाले कार्यों में उत्तम उत्पादक कार्य का प्रदर्शन कर सकते हैं। यद्यपि किसी विशेष श्रेष्ठता की अपेक्षा नहीं की जा सकती, परन्तु उनका प्रदर्शन अधिकतर सामान्य से श्रेष्ठ ही रहेगा। अधिकतर बच्चे अपने अभिभावकों को थोड़ा परेशान करने के बाद सही मार्ग पर आ जाएंगे। इसलिए नियमित व समुचित मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

तुला राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण तुला राशि

लंबा-पतला, सुदृढ़-सुडौल शरीर, सुंदर चेहरा, लावण्यमयी त्वचा, मध्यायु में गंजापन हो जाता है, भौंहें सुंदरता में वृद्धि करती हैं। नाक थोड़ी मुड़ी हुई (तोते जैसी) होती है, दांतों के मध्य में खाली जगह होती है, मस्तक उठा हुआ होता है।

अन्य गुण :

नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, निर्णय लेने से पूर्व हर पहलू का विश्लेषण करते हैं। दूसरों के धन के लालुप होते हैं मगर आश्रितों के सहायक रहते हैं। भावुक मगर लचीले स्वभाव के होते हैं। क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। स्वयं की बजाय अन्यों का अधिक ध्यान रखते हैं। वाद-विवाद में पटु होते हैं। सदा न्याय, शांति, प्रेम का समर्थन करते हैं। तुला वायु तत्व की राशि होने के कारण सदा सुंदरता और प्रकृति के प्रेमी होते हैं। पर्यटन के शौकीन होते हैं, इस कारण आवास में भी परिवर्तन कर लेते हैं। उच्चकोटि का जीवन यापन करते हैं। वेशभूषा, फर्नीचर, वाहन और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। व्यापार में कुशल होते हैं। अधिकांशतः लोकप्रिय होते हैं, व्यापार में अच्छे साझेदार साबित होते हैं। उत्तम सेल्समैन, लाएसां अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट बनते हैं। कलाप्रेमी होते हैं और महिलाओं के मध्य विचरना पसंद करते हैं। सौभाग्यशाली महिलाएं इन्हें पसंद करती हैं।

संभाव्य रोग तुला राशि :

गुर्दों के रोग, मेरुदंड में दर्द, संक्रामक रोग। महिलाओं में गर्भाशय के रोग होते हैं। 18 से 27 वर्ष की आयु में बहुत प्रगति करते हैं, 28 से 42 वर्ष के मध्य उत्तम धनार्जन होता है। 8, 15, 35, 62 और 64 अशुभ वर्ष हैं।

व्यापारी, दुकान, अनाज का स्थान, व्यापारी का घर, वर्ण काला, मध्यम कद, शीर्षोदय, व्यापारिक स्थान, जवानी में पतला शरीर परन्तु मोटापे की ओर झुकाव, गोल चेहरा, पुरुष राशि की होती है।

तुला राशि के उपयुक्त व्यवसाय

अभिनय, कानून, गायन, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइन एवं होटल व्यवसाय, फर्नीचर, सिलाई

तुला राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ राशि

तुला राशि का तत्व

हवा

तुला राशि का संबद्ध चक्र

अनाहत

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More