मासिक राशिफल (मीन राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

आपके स्वास्थ्य के लिए इस माह में सितारों के संयोजन से शुभ संकेत बन रहे है। इसलिए इस माह में आप काफी हद तक स्वस्थ बने रहने के लिए तत्पर रहेंगे। अधिक परिश्रम करना इस माह में आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। अधिक परिश्रम करने से आपको इस माह में पूरी तरह से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिए यह खतरनाक सिद्ध हो सकता हैं। अपने शारीरिक तंत्र को अत्यधिक दबाव से बचाने के लिए आपको कार्यों की अनुसूची तैयार कर, कार्य भार का वितरण करना होगा। स्वस्थ बने रहने का यह सबसे आसान तरीका हैं। दृढ़ता से इस अनुसूची का पालन करना आपके लिए बेहद आवश्यक हैं। कब्ज जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कुछ अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करनी होगी।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से इस माह में बन रहे ग्रह एवं सितारों का योग आपके लिए अनुकूल नहीं बन रहा हैं। इस समय में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। श्रमिकों और अधिनस्थों का शोषण करने के योग बन रहे हैं। इसके फलस्वरुप आप विवादों में सम्मिलित हो सकते हैं। यह आपके लिए अप्रिय स्थिति बना सकता हैं। नये उद्यमों को शुरु करने के लिए और निवेश करने के लिए सितारों का शुभ योग नहीं बन रहा हैं। आपको ऐसी योजनाओं को स्थगित करना चाहिए। वरना इस माह में आपको हानि हो सकती हैं।

कार्य व्यवसाय:

इस माह की ग्रह स्थिति आपके पेशेवर जीवन में उन्नति के पक्ष से बहुत हद तक सुखद नहीं बन रही हैं। आपके द्वारा अपने से नीचे कार्य करने वाले वर्ग के अधिकारों का हनन हो सकता हैं। अधीनस्थों और कमजोरों का शोषण करने से बचें। यदि आपमें यह प्रवृत्ति है तो उस पर शीघ्र अंकुश लगाने का प्रयास करें। साथ ही आप अपने सहयोगियों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। अधीनस्थों और सहयोगियों के साथ बिगड़ते संबंध आपके लाभों को प्रभावित कर सकते हैं। अल्प प्रतिफल पाने के लिए भी आपको इस समय में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। तथा इस समय में प्रभावशाली संपर्क भी आपके लिए बेकार साबित होंगे। विपरीत परिस्थितियों में लाभ प्राप्ति के लिए स्वयं ही प्रयास करने होंगे।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके शैक्षिक प्रयासों के लिए सुखद नहीं बन रही है। माह अवधि में व्यावहारिक विषयों की ज्यादातर परीक्षाओं का परिणाम आपकी उम्मीद से कम हो सकता है। इस अवधि में अपने शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आपको बहुत अधिक काम करना पड़ सकता है। विशेष रुप से तकनीकी छात्रों को अपने वर्ग में अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। संभावित है कि फिर भी सफलता की पूर्ण प्राप्ति न हों। लेकिन यदि आप दृढ़ रहें और आशा के साथ प्रयासरत रहें तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों को सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी।

यात्रा

इस माह के सितारें आपको यात्राओं में शुभ आशिर्वाद प्रदान कर रहे है। इसलिए इस समय में व्यापार या नौकरी के सिलसिले में यात्राएं आपको उम्मीद से अधिक लाभ दे सकती है। यात्राओं का योग सुखद और बाधारहित रहने की संभावना बन रही है। समयावधि में आप रेल मार्ग या सड़क मार्ग का अधिक से अधिक करें। यात्राओं के लिए यह मार्ग विशेष लाभकारी बना हुआ है। इसके अलावा इस माह में आप अपने संपर्कों और सहयोगियों को बढ़ाने का कार्य करेगा। यात्राओं के कारण लाभ के नए अवसर और मार्ग बन सकते है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा दक्षिण दिशा है।

परिवार एवं समाज

इस माह में पारिवारिक उन्नतिके विषयों में आनन्ददायक स्थितियां बनने के संयोग प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते कम ही हैं। ऐसी प्रबल सम्भावनाएं हैं कि आपके सामाजिक स्तर से निचली श्रेणी का कोर्इ व्यक्ति आपके परिवार के लिए कोर्इ समस्या खड़ी कर दे। इसलिए ऐसे व्यक्ति को सर उठाने का अवसर न दें। ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। ऐसी प्रबल सम्भावनाएं हैं कि आपको अपने बुजुर्गों के साथ गम्भीर कठिनार्इयों को सामना करना पड़े इसलिए अपने सम्बन्धों को श्रेष्ठ बनाए रखने के लिए धैर्य व शान्ति से काम लें। पूरे माह घर का वातावरण तनावग्रस्त रह सकता है और बच्चे भी दिए गये कार्यों को सही से नहीं करके आपकी चिन्ता को बढ़ाएंगे। इसलिए उनके ऊपर अतिरिक्त समय शक्ति व ध्यान देने की परमावश्यकता है।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर से बच्चों के बारे में किसी भी शुभ परिणाम की आशा करना व्यर्थ होगा। जो बच्चे पढ़ार्इ में कमजोर हैं, उन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। यह माह बेहतर प्रदर्शन करने की दृष्टि से प्रतिकूल है तथा वे बच्चे जो पढ़ार्इ में बहुत अच्छे हैं उनको भी कठिनार्इयों का सामना करना पड़ेगा। मां बाप को चाहिए कि वे उनकी सहायता व उत्साहवर्धन करते रहें। ऐसा करना उन छात्रों के लिए और आवश्यक हो जाएगा जो प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने में रुचि रखते हों। प्रैक्टिकल तथा तकनीकी कार्यों में भाग लेने वाले छात्र अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बुजुर्गों से कुछ वैचारिक मतभेद के भी संकेत हैं।

मीन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मीन राशि

नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंघे, थोडी में गड्ढा होता है।

अन्य गुण धर्म :

आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचैन रहते हैं, कल्पनाशील और रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्यों की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है। अत्यधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते हैं जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्यधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वरभक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते हैं। जंतुओं के कष्ट को भी नहीं देख सकते हैं और सहायता प्रदान करते हैं। महत्वाकांक्षाओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं आयात-निर्यात में लाभ होता है। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती हैं।

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवनसाथी की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते हैं। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है।

27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भागयशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष मीन राशि :

8, 13, 36 और 48

धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को, चाहने वाला, शिक्षित विद्वान्, कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

मीन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संपादक, डॉक्टर, धार्मिक शिक्षक, फिल्म और मनोरंजन, डिटेक्टिव

मीन राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक

मीन राशि का तत्व

पानी

मीन राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना

OUR BEST SELLING HOROSCOPES

  • bhrigu-patrika

    Bhrigu Patrika

    An extensive Horoscope Report that focusses on providing you a brighter life, this 300+ page report is the Ultimate..

    Know More
  • kundli-darpan

    Kundli Darpan

    Kundli darpan is a complete 110 page report of numerology prediction and astrology calculations along with all essential...

    Know More
  • brihat-parashar-patrika

    Brihat Prashar Patrika

    A well- defined Horoscope Report, Brihat Parashar Patrika consists of a myriad of ways to make your life brighter and...

    Know More
  • match-analysis-detailed

    Match Analysis Detailed

    Matching horoscope takes the concept of natal astrology and applies it to interpersonal relationships between two...

    Know More
  • lal-kitab-pearl

    Lal Kitab Pearl

    Lal Kitab Pearl is 75 page long Horoscope of Lal Kitab Calculations & Lal Kitab Predictions with Remedies. Lal Kitab is considered to be the practical knowledge which is quite...

    Know More